विद्युतकर्मियों ने पुलिस पर लगाए आरोप
पुलिस द्वारा जानबूझकर संविदाकर्मियों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। लाइनमैन राजकुमार का कहना था कि संविदाकर्मी पुलिस के एक फोन पर रातदिन विद्युत लाइन खराब होने पर सही करने के लिए हाजिर रहते हैं। उसके बावजूद भी पुलिस द्वारा संविदाकर्मियों को परेशान किया जाता है।
रामनगर क्षेत्र में चार घंटा बिजली आपूर्ति ठप, लोगों ने झेलीं समस्याएं
फाल्ट होने के कारण आइटीआइ रोड स्थित रामनगर में सोमवार को चार घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही है। इस कारण आसपास के नौ हजार लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। इसके अलावा विद्या नगर, हाथरस अड्डा, नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही।
शासन ने शहर को 24 घंटे और देहात को 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हुए हैं। लेकिन विभाग शासन के आदेशों का पालन नहीं कर पा रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे अघोषित कटौती की समस्या बढ़ रही है।
सोमवार को आइटीआइ रोड पर स्थित रामनगर क्षेत्र में सुबह करीब सात बजे फाल्ट हो गया। इससे रामनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा डी सेंटर से जुड़े विद्या नगर में फाल्ट होने से सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक आपूर्ति ठप रही है।
हाथरस अड्डा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से एक घंटे तक फाल्ट होने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिन में गर्मी के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद होने से लाेगों ने दिक्कतें झेलीं।
अशोक वर्मा बने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता ई. पंकज गोयल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। नई नियुक्ति होने तक अधीक्षण अभियंता द्वितीय अशोक कुमार वर्मा कार्यभार देखेंगे। यह आदेश उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निेदेशक ने दिए हैं। बताते हैं कि ई. अशोक कुमार वर्मा की अच्छी कार्य प्रणाली अौर निगम को अधिक राजस्व उपलब्ध कराने पर उन्हें मुख्य अभियंता बनाया गया है।