Saturday, June 21, 2025
Home The Taksal News मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प, कई...

मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प, कई राउंड फायरिंग; आधा दर्जन से अधिक घायल

2.4kViews
1182 Shares
मेरठ
 उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सुबह ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग भी हुई है। झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना कस्बा सिवालखास की है।
थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में सोमवार को नमाज के बाद कब्रिस्तान से फातिहा पढ़कर कर आ रहे मुस्लिम समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फिर मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। साथ ही पथराव भी हुआ। जिसमें कई घायल हो गए।
सिवालखास निवासी नवाब पक्ष का घर बीच बाजार में है। रविवार को नियात पक्ष के बच्चे बाजार में खरीदारी करने आए थे। उस दौरान नवाब पक्ष और नियात पक्ष के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया था।
अगले दिन दोनों पक्ष नमाज के बाद कब्रिस्तान से फातिया पढ़कर लौट रहे थे। तभी रंजिशन दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज व मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। तभी कुछ समय बाद देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान कई घायल हो गए। हालांकि, तीन लोगों को गोली लगने की सूचना रही।

जिसे मिला मौका वो जान बचाकर भागा…

कब्रिस्तान से फातिहा पढ़ने के बाद भारी संख्या में लोग निकले थे। जब पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग शुरू हुई। इस पर लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद जिसे जहां से निकलने का मौका मिला। वह वहीं से ही निकल पड़ा। हालांकि, कुछ लोग दीवार कूदते समय भी चोटिल हो गए। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी।

बाजार में विवाद की पुलिस तक को नहीं लगी भनक

लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिन से पुलिस बाजार में गश्त पर थी। इस दौरान माहौल खराब करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। लेकिन, रविवार को हुए विवाद की पुलिस को भनक तक भी नहीं लगी। अगर पुलिस के संज्ञान में उसी समय मामला आ जाता तो बात यहां तक नहीं पहुंचती। फिलहाल, इस घटना के बाद सिवालखास चौकी पुलिस पर सवाल उठने लगे है। वहां के लोगों में पुलिस का आपसी तालमेल नहीं है। 

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments