Monday, July 28, 2025
Home The Taksal News बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा;...

बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

2.7kViews
1265 Shares
पटना
प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। उत्तरी पूर्वी भागों को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों में झोंके के साथ हवा चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व व पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवाती हवा का परिसंचरण बना हुआ है। इनके कारण प्रदेश में हल्की ठंड हवाओं के आने से मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।

3-4 दिनों में बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव आने के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। सुबह-शाम हल्की ठंडी हवा चलने से भीषण गर्मी का अहसास नहीं होगा।

तापमान में आई गिरावट

बीते 24 घंटों के दौरान अधिसंख्य भागों के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका और सीतामढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं, पटना के न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन शहरों में बढ़ा पारा

अरवल, खगड़िया, मुंगेर, समस्तीपुर , मधुबनी के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया और खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों में मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह और शाम लोगों को गर्मी से राहत मिली।

 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments