सिंगरौली। शुक्रवार की सुबह नवानगर थाना क्षेत्र के NCL की अमलोरी परियोजना में काम कर रही ओबी हटाने वाली बघेल कंपनी में एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई है जिसमें श्रमिक को गंभीर चोट आने के कारण दुर्घटना में श्रमिक की जान चली गई। जिसको कंपनी के लोगों द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों श्रमिक के मौत की पुष्टि की।
सूत्र बताते हैं कि बघेल कंपनी उक्त मामले को छुपाने का प्रयास कर रही थी और उक्त मामले से कंपनी ने NCL के अधिकारियों को तक सूचना नहीं दिया। यही नहीं, सुबह घटित हुई दुर्घटना की जानकारी NCL के ही अधिकारियों को दोपहर तक लगी। जब श्रमिक के मौत की पुष्टि हुई। अपने कमियों को छुपाने हेतु कम्पनी ने श्रमिक को वैढन स्थित ट्रामा सेंटर या NCL के बड़े अस्पताल नेहरू न ले जाकर वैढन क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार श्रमिक किसी वाहन के चपेट में आने से घायल हुआ था प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि श्रमिक की ज्यादा रक्त स्राव होने के कारण जान चली गई है। सूत्र बताते हैं कि उक्त मामले की जानकारी नवानगर पुलिस को भी देर से दी गई। श्रमिक की जान किन वजहों से गई? ये तो जांच का विषय है।