भाजपा की स्थापना दिवस पर था कार्यक्रम
भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर 2047 तक भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश बनी रहेगी।
सपा का पीडीए फर्जी है- केशव
सपा का पीडीए फर्जी है, 2012 से 2017 के बीच जितना दमन सपा ने इनका किया, उतना प्रदेश में कभी नहीं हुआ। उसका हिसाब उनसे लिया जाएगा। नए वक्फ कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो चुका है।
लोकतंत्र की आड़ में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी कुंडली दिखा लें वह 2050 तक दोबारा सत्ता में नहीं आने वाले।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रामेश अवस्थी , महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह आदि मौजूद रहे।