Friday, June 20, 2025
Home देश Pollution Alert: दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, वैश्विक प्रदूषण सूची में...

Pollution Alert: दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, वैश्विक प्रदूषण सूची में शीर्ष पर असम का बर्नीहाट शहर

3.1kViews
1966 Shares

स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता तकनीक कंपनी आईक्यूएयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं। इस सूची में असम का बर्नीहाट सबसे ऊपर है, जबकि दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है।

प्रदूषण की सूची में भारत की स्थिति

  • भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश बन गया है, जबकि 2023 में यह तीसरे स्थान पर था।
  • 2024 में भारत में पीएम 2.5 का औसत स्तर 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो 2023 के 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 7% कम है।
  • हालांकि, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत में ही हैं।
  • 35% भारतीय शहरों में पीएम 2.5 का स्तर डब्ल्यूएचओ की सीमा से 10 गुना अधिक पाया गया।

दिल्ली की स्थिति बेहद गंभीर
दिल्ली में पीएम 2.5 का वार्षिक औसत स्तर 91.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो 2023 के 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से एक प्रतिशत से भी कम है। इसके साथ ही दिल्ली लगातार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है। वहीं देश के 13 सबसे प्रदूषित शहरों की बात करें तो, इसमें असम का एक शहर, पंजाब का एक शहर, राजधानी दिल्ली के दो शहर, हरियाणा के दो शहर, राजस्थान के तीन शहर और उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा चार शहर शामिल हैं।

भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर

  1. बर्नीहाट (असम)  
  2. दिल्ली  
  3. मुल्लांपुर (पंजाब)  
  4. फरीदाबाद (हरियाणा)
  5. लोनी (उत्तर प्रदेश)
  6. नई दिल्ली  
  7. गुरुग्राम (हरियाणा)
  8. गंगानगर (राजस्थान)
  9. ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
  10. भिवाड़ी (राजस्थान)
  11. मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
  12. हनुमानगढ़ (राजस्थान)
  13. नोएडा (उत्तर प्रदेश)
RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments