2.8kViews
1323
Shares
कानपुर
15 साल की आठ लाख 43 हजार रजिस्ट्रियां इसी महीने के आखिरी तक ऑनलाइन हो जाएंगी। इसके बाद लोग घर बैठे इन रजिस्ट्रियों के बारे में जानकारी कर सकेंगे। अभी जरूरत पर इनकी नकल के लिए सवाल-जवाब डालना पड़ता है। रिकॉर्ड में दस्तावेज रखे होने के कारण जीर्ण-शीर्ण भी होने लगते हैं। रजिस्ट्रियां ऑनलाइन होने से पुरानी रजिस्ट्रियों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। किसी तरह की गड़बड़ी पर थोड़े से समय में ऑनलाइन सत्यापन हो जाएगा।
2017 के बाद रजिस्ट्री कंप्यूटराइज्ड हो गई थी। इससे पहले की रजिस्ट्रियों को ऑनलाइन किया जाना है। पहले चरण में 2002 से 2017 तक की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड अपलोड होना है। इसके लिए डेढ़ साल से रजिस्ट्री डिजिटलीकरण पर काम चल रहा है।
2002 से 2017 तक की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड अपलोड होने के बाद में वर्ष 1990 से 2017 तक की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड अपलोड होगा। शहर का काम फूलबाग में चल रहा है। बिल्हौर और घाटमपुर तहसीलों में काम हो रहा है। नर्वल तहसील का गठन बाद में हुआ। वहां होने वाली रजिस्ट्रियां कंप्यूटराइज्ड हैं। रजिस्ट्री डिजिटलीकरण का काम पूरा होने पर रजिस्ट्री की व्यवस्था पारदर्शी हो जाएगी। कोई भी व्यक्ति किसी भी रजिस्ट्री की जानकारी आनलाइन कर सकेगा।
घर बैठे रजिस्ट्री देखने की मिलेगी सुविधा
भूमि संबंधी विवादों को कम से कम करने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए रजिस्ट्रियों को स्कैन कर उनका डिजिटलीकरण किया जा रहा है। यह काम होने पर लोगों को घर बैठे वर्षों पुरानी रजिस्ट्री देखने की सुविधा मिलने लगेगी। एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि मार्च के आखिरी तक तक 15 साल की रजिस्ट्रियां आनलाइन हो जाएंगी।
सगे भाइयों से भूमि बैनामा कराकर हड़पे छह लाख, जांच के आदेश
फतेहपुर में सगे भाइयों से भूमि बैनामा कराकर आरोपी ने उन्हें तीन-तीन लाख रुपये की चेक दे दी। इसके बाद संबंधित बैंक में चेक का भुगतान रुकवा दिया, जिस पर पीड़ित ने आरोपित पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाकर कोर्ट में रजिस्ट्री निरस्त करने का वाद दायर कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने राजस्व टीम से मिलकर खेत में कब्जा का प्रयास कर रहा है। जिस पर पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने सुल्तानपुर घोष पुलिस को जांच बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।