बता दें कि मुंडका दिल्ली में सोमवार सुबह के समय एक्यूआई 192 दर्ज किया गया, जबकि संजयनगर गाजियाबाद में 172 दर्ज किया गया है। उधर, नोएडा के सेक्टर-116 में 154 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
कल 100 से नीचे था एक्यूआई
इससे पहले दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ एक्यूआई भी 100 से नीचे रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले दो दिन भी राहत का यह दौर बरकरार रहेगा। वहीं, बादलों की आवाजाही और थोड़ी कम तीखी धूप के बीच रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले कई दिन से यह सामान्य से ऊपर जा रहा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 79 से 28 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया था।
लगातार तीसरे दिन हवा साफ, आज भी गर्मी के तेवर रहेंगे हल्के
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह शाम के समय सुहाने मौसम का एहसास हो रहा है। फिलहाल दिन में गर्मी की चुभन कम है। उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार बेहतर बनी हुई है।
सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान साफ ही रहेगा। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।