जियोस्टार 1,100 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। इसकी मूल कंपनी वायाकॉम18 का वॉल्ट डिज्नी के साथ नवंबर, 2024 में विलय हो गया था। विलय के बाद पुनर्गठन के तहत कंपनी में छंटनी की शुरुआत फरवरी से शुरू हुई है, जो जून तक चलेगी।
जियोस्टार 1,100 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। इसकी मूल कंपनी वायाकॉम18 का वॉल्ट डिज्नी के साथ नवंबर, 2024 में विलय हो गया था। इससे कुछ विभागों में कर्मचारियों की संख्या ज्यादा हो गई थी। हालांकि, निकाले जाने वालों को छह महीने से एक साल तक का वेतन दिया जाएगा।
विलय के बाद पुनर्गठन के तहत कंपनी में छंटनी की शुरुआत फरवरी से शुरू हुई है, जो जून तक चलेगी। कंपनी वितरण, फाइनेंस, कॉमर्शियल और कानूनी विभाग में गैर जरूरी लोगों को निकालेगी।
एक से तीन महीने का नोटिस, वेतन ऐसे मिलेगा
अगर कोई कर्मचारी एक साल पहले कंपनी में आया है तो उसे एक महीने का पूरा वेतन मिलेगा। इसी हिसाब से बाकी कर्मचारियों को भी मिलेगा। एक से तीन महीने का नोटिस होगा।
70,352 करोड़ रुपये में हुआ था सौदा
विलय के बाद ये जियो देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन गया है। यह सौदा 70,352 करोड़ रुपये में हुआ था। डिज्नी-रिलायंस एंटरटेनमेंट के पास अब 75 करोड़ दर्शक हो गए हैं। रिलायंस ने इस संयुक्त उपक्रम के लिए 11,500 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
डीएचएल 8,000 की करेगी छंटनी
डीएचएल जर्मनी में इस वर्ष लगभग 8,000 लोगों की छंटनी करेगी। कंपनी 2027 तक एक अरब यूरो की बचत करने की योजना बना रही है और उसी रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है। डीएचएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोबियास मेयर ने बताया, कुल कार्यबल का एक फीसदी हिस्सा छंटनी का शिकार होगा।