3.1kViews
1547
Shares
मंगलवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का लोगों का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
प्रदेशभर में आज (बुधवार) से मौसम शुष्क रहने से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में आठ मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से चटक धूप खिलेगी। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड से राहत मिलेगी।
मंगलवार सुबह मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर के समय बादल छाने व शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम खुला तो शीतलहर का सिलसिला थमा और ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।