2.4kViews
1049
Shares
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार, 4 से 9 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 से 12 मार्च के बीच फिर बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। कश्मीर घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पड़ने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार, 4 से 9 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 से 12 मार्च के बीच फिर बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
एएनआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में कल बर्फबारी के बाद बनिहाल के पहाड़ बर्फ से ढक गए। वहीं आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।