सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र में स्थित एक परियोजना के जीएम साहब की चर्चा परियोजना में आम होने लगी है और हो भी क्यों न ? साहब ने परियोजना में एक कर्मचारी को अपना लाल जो बना लिया है। बताया जा रहा है वर्मा नामक उक्त कर्मचारी के ही इशारे पर अब परियोजना का संचालन चल रहा है। इस बात को लेकर ट्रेड यूनियन में भी चर्चा अब आम होने लगी है। आखिर एक सामान्य कर्मचारी में साहब को क्या दिखा कि साहब इतने मेहरबान हो गए?
खैर, ये तो साहब ही जाने? अभी हाल में ही एक वेब सीरीज आई है “एक बदनाम आश्रम”। जिसमें एक फेमस डायलॉग है “बाबा जाने मन की बात”। वही हाल है यहां की, जो चल रहा है वो केवल साहब ही जाने? सूत्रों से सुनने में आया है कि साहब पूरे परियोजना में केवल वर्मा नामक कर्मचारी पर ही विश्वास करते हैं। वर्मा पूरे परियोजना को अपने इशारे पर ही नियंत्रित करता है अब आप समझ तो रहे ही होंगे कि किस तरह से वो नियंत्रित करता है? यही कारण है कि साहब को भी ये रत्न अति प्रिय है। वैसे वर्मा की नौकरी भी कुछ महीने ही शेष रह गई है।
बाकी अगले अंक में…