2.4kViews
1715
Shares
अगर आप कुछ नया और वेजिटेरियन ट्राई करना चाहते हैं, तो वेज कबाब एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है। इस्लामिक कैलेंडर के इस नौवें महीने में मुसलमान रोजे यानी उपवास रखते हैं। इस दौरान कुरान पढ़ते हैं। पांच बार की नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। ये महीना काफी पाक माना जाता है, इसलिए इस दौरान खूब दान भी किया जाता है।
रमजान के महीने में जो लोग रोजा रखते हैं, वो शाम में इफ्तार करके ही उपवास खोलते हैं। इफ्तारी के लिए हर कोई दिन के समय तरह तरह के पकवान बनाता है। इसी के चलते हम आपको आज यहां वेज कबाब बनाना बताएंगे, ताकि आप भी इफ्तारी के समय कुछ स्वादिष्ट परोस सकें।
वेज कबाब बनाने का सामान
- 1 कप काबुली चना (8 घंटे भिगोकर उबला हुआ)
- 1 उबला हुआ आलू
- 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा)
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच बेसन (भुना हुआ)
- 2 बड़े चम्मच तेल (तलने के लिए)
विधि- वेज कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए चनों को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।
- ध्यान रखें चने को एक दम न पीसें।
- दरदरा चना पीसने के बाद इसमें उबला और मैश किया हुआ आलू मिलाएं।
- अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, भुना हुआ बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा मिश्रण बना लें।
- मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या टिक्की के आकार के कबाब बना लें।
- हेल्दी ऑप्शन के लिए कबाब को एयर फ्रायर में 180°C पर 15-20 मिनट तक बेक करें।
- हरी धनिया-पुदीना चटनी, मीठी इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
ये है स्पेशल टिप्स- अगर चाहें तो कबाब के बीच में पनीर या काजू भर सकते हैं।
- कुरकुरेपन के लिए कबाब को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर फिर फ्राई करें।
- मसाले अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- ये चने के वेज कबाब स्वादिष्ट, हेल्दी और हाई प्रोटीन स्नैक हैं, जो बच्चों और बड़ों को पसंद आएंगे।