2.0kViews
1929
Shares
चचेरी बहन की विदाई से पहले भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसने ये कदम उठाया।
आगरा के नया घेर, जीवनी मंडी निवासी मोहित (27) ऑटो चालक थे। पत्नी रूपम और दो बेटियों के साथ रहते थे। शनिवार को चचेरी बहन की शादी थी। पत्नी बच्चों के साथ पैतृक घर लंगड़े की चौकी गई थी। पत्नी और बच्चे पहले घर वापस आए। बहन के फेरे होने के बाद रात 2 बजे मोहित वापस घर लौटकर आ गया। सुबह 4 बजे पत्नी रूपम ने मोहित को फंदे से लटका देखा।
पुलिस और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आशंका है कि पति-पत्नी के बीच ही कोई विवाद हुआ होगा। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन से बातचीत और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।