Sunday, June 22, 2025
Home The Taksal News क्वींस काॅलेज में पहली बार बालिकाओं को मिलेगा दाखिला, टाॅप करने पर...

क्वींस काॅलेज में पहली बार बालिकाओं को मिलेगा दाखिला, टाॅप करने पर पुरस्कार; ये होगा खास

2.4kViews
1272 Shares

विद्यालय को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मान्यता 1921 में मिली थी। इस स्कूल में हिंदी साहित्य के महापुरुष जैसे जयशंकर प्रसाद, प्रेमचंद आदि शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।

पीएम श्री क्वींस इंटर काॅलेज में आठ मार्च से लड़कियों को भी दाखिला दिया जाएगा। कक्षा छह से 11वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें सबसे अधिक अंक लाने वाली छात्रा का पूरे सत्र फीस माफ होगी। इसके अलावा जो भी छात्रा बोर्ड परीक्षा में टाॅप करेगी उसको नकद पुरस्कार विद्यालय के प्रधानाचार्य देकर सम्मानित भी करेंगे।

किसी राजकीय विद्यालय में पहली बार इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में पहली बार बालिकाओं के प्रवेश आठ मार्च से दिया जाएगा। कक्षा से कक्षा 11 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

अभी तक विद्यालय में सिर्फ बालक ही प्रवेश लेते रहे हैं। पहली बार ये प्रयोग किया जा रहा है। विद्यालय में अभी फिलहाल 2600 बालक पंजीकृत हैं। बालिकाओं के प्रवेश शुरू होने के बाद ये संख्या और बढ़ जाएगी। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर कक्षाएं दो शिफ्ट में चलेंगी।

18 महिला शिक्षकों की मिलेगी सुविधा
विद्यालय में 40 से अधिक शिक्षक हैं। इनमें करीब 18 महिला शिक्षक हैं। इनका लाभ विद्यालय में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को मिलेगा। इसकी स्थापना अंग्रेज शासन में हुई। पहले यह संस्कृत क्वींस काॅलेज के नाम से जाना जाता था। क्वींस इंटर कॉलेज 1840 में स्थापित हुआ था। 

RELATED ARTICLES

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक पहुंचने में लगेगा 1060 रुपये किराया, टिकटों की बुकिंग आरंभ

गोरखपुर 26502/26501 नंबर की पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार...

सुपरस्टार मोहनलाल के Ooty वेकेशन होम में अब आप भी कर सकते हैं स्टे! यहां जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली सिलेब्रिटीज की जिंदगी देखने में कितनी हसीन लगती है? इन्हें देखकर मन में लगभग...

DGCA का एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन, एअरलाइन के तीन अफसरों को हटाने का आदेश; 10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए...

रणथंभौर में अपने आखिरी पलों के दौरान क्या कर रही थी बाघिन एरोहेड?

नई दिल्ली रणथंभौर की सबसे प्रतिष्ठित बाघिनों में से एक एरोहेड (Ranthambore Tigress Arrowhead) के अंतिम...

Recent Comments