व्यायाम के साथ-साथ पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है इसलिए दिन की शुरुआत वेजिटेबल जूस के साथ करना अच्छा माना जाता है। मौसमी सब्जियों के साथ कुछ फलों के जूस का मिश्रण आपको विटामिन्स-मिनरल्स और जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स का फुल डोज दे सकता है।
सुबह के समय आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है इसलिए आप हेल्दी जूस से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अनार, चुकंदर, गाजर और पालक का जूस बनाकर सेवन करना आपकी सेहत को गजब के फायदे दे सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अनार-चुकंदर और धनिया पत्ते के जूस में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बीमारियों से बचाव करते हैं। अनार, चुकंदर, अदरक, सौंफ और धनिया पत्ते से बने जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। अदरक में जिंजरोल होता है, जो गैस और ब्लोटिंग की समस्या में आराम पहुंचाता है। वहीं अनार और चुकंदर शरीर में खून बढ़ाने में विशेष मददगार हो सकते हैं।
रोज सुबह अगर आप फलों-सब्जियों के मिश्रण का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं।
- इस जूस में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
- इस वेजिटेबल जूस में विटामिन सी और एंटी- ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं।
- शरीर को डिटॉक्स करने, त्वचा को स्वस्थ रखने, कोलेजन के स्तर को बढ़ावा देने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को रोकने में इससे मदद मिल सकती है।
- इस जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन जैसे पोषक तत्व और एंटी- ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाव करते हैं।
कैसे बनाएं ये जूसइस वेजिटेबल जूस को बनाने के लिए 2 बड़ा चम्मच अनार, 2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, अदरक का टुकड़ा, 1 बड़ा चम्मच सौंफ के दाने, 1 चुकंदर को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से पीस लें। अब इसे छानकर, इसमें आधा नींबू और 1/4 छोटा चम्मच काला नमक मिलाकर सेवन करें। यह जूस डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। क्योंकि जूस में मौजूद ज्यादातर चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
क्या कहती हैं विशेषज्ञ?आहार विशेषज्ञ पायल शर्मा कहती हैं, अनार, चुकंदर, अदरक और धनिया पत्ती के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना फायदेमंद रहता है। सुबह के समय मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक तरीके से हो पाता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसके सेवन से पहले आहार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। विशेषतौर पर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को मरीजों को खान-पान में किसी भी बदलाव को लेकर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।