मुस्लिम एक्टर बना था Ramayan का ‘अंगद’, 39 साल पहले एक सीन से पाई थी शोहरत; अब कहां है गुम?
साल 1987 में दूरदर्शन (Doordarshan) टीवी चैनल पर रामायण शो को प्रसारित किया गया था। रामायण की कास्ट के बारे में आज भी चर्चा की जाती है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। रामानंद सागर द्वारा बनाई गई टीवी की रामायण में एक मुस्लिम एक्टर ने अंगद की भूमिका को निभाया था।
ये एक्टर बना था टीवी की रामायण का अंगद
जिस अभिनेता ने दूरदर्शन की रामायण में अंगद का किरदार निभाया था, उनका नाम बशीर खान (Bashir Khan) है। असल जिंदगी में बशीर मुस्लिम समुदाय से नाता रखते थे, इसके बावजूद उन्होंने धार्मिक शो रामायण में किष्किंधा के वानराज बालि और तारा के पुत्र अंगद का किरदार निभाया। अपने दमदार अभिनय के दम पर बशीर ने अंगद के किरदार को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया।
आज भी बशीर को दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) के अंगद के रूप में याद किया जाता है। बशीर खान ने रामायण टीवी शो के अलावा विक्रम-बेताल धारावाहिक में भी अहम किरदार निभाया था। हालांकि, उनको सबसे अधिक लोकप्रियता रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण के जरिए ही मिली, जो आज भी कायम है।
एक सीन से मिला स्टारडम
अगर आपने रामायण टीवी शो देखा है तो आपको याद होगा कि इसमें अंगद का लंकापति रावण के सभा कक्षा में एक संवाद है, जो उनके पैर को हिलाने से संबंधित था। इस सीन की वजह से बशीर खान अंगद के किरदार में हमेशा के लिए अमर हो गए और इस सीन की बदौलत बतौर एक्टर बशीर को सिनेमा जगत में स्टारडम के साथ-साथ नई पहचान मिली।
कहां गुम हैं बशीर खान?
रामायण टीवी शो करीब 4 दशक का समय बीत चुका है। बशीर खान के बारे में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अधिक जानकारी मौजूद नहीं हैं। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि रामायण से फेम कमाने के बाद बशीर को मनमुताबिक रोल नहीं मिले और इस वजह से वह अभिनय की दुनिया से दूर गए। आज के समय में वह कहां और क्या कर रहे हैं, इसकी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

