अन्नकूट पर महंत आवास से निकली बाबा विश्वनाथ की पालकी, छप्पन भोग से हुआ श्रृंगार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्नकूट पर्व परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महंत आवास टेढ़ीनीम से बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी निकालने के साथ ही भीड़ और भीड़ के साथ डमरूदल की डमडम के बीच बाबा की नगरी आस्था में डूबी नजर आई।
बाबा का विशेष श्रृंगार कर पालकी को पारंपरिक मार्ग टेढ़ीनीम, साक्षी विनायक, ढुंढिराज गणेश और माँ अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए विश्वनाथ धाम में विराजमान कराया गया। इसके बाद बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट की परंपरा पूरी की गई और फिर भक्तों के लिए बाबा के पट खोल दिए गए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

