माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) तिथि में संशोधन किया गया है। जिन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पहले 11 नवंबर को आयोजित होने वाली थी वह अब 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से परीक्षा में बदलाव 11 नवंबर को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा के चलते किया गया है।
सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि एग्जाम के दिन वे एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से केंद्र पर साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र आपको परीक्षा होम में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
बिहार एसटीईटी पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी, एससी/ एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

