बलिया में 100 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद, अभी तक 550 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

1070 Shares

जिले में एक नवंबर से 100 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होनी थी, लेकिन रविवार के चलते खरीद दो नवंबर से शुरू हो रही है, लेकिन स्थिति यह है तीन दिन की बारिश में धान की फसल खेतों की गिरी पड़ी है। इस बार 69 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है।

किसान धान की कटाई की तैयारी कर ही रहे थे, तब तक चक्रवात से बड़ा नुकसान कर दिया। ऐसे में केंद्रों पर 15 दिन के बाद ही किसानों की भीड़ होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस बार धान खरीद का लक्ष्य 1.16 लाख टन है। पिछले वर्ष जिले में 54 केंद्रों पर खरीद हुई थी।

इस बार 46 केंद्र बढ़ाए गए हैं, लेकिन किसानों के पंजीयन की धीमी रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। अब तक महज 550 किसानों का ही पंजीयन हो सका है, जबकि जिले में करीब 4.50 लाख किसान पंजीकृत हैं। किसानों की समस्या यह है कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनने के बाद भी उसमें अतिरिक्त गाटा लोड नहीं हो पा रहा है।

इसके चलते पंजीयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। हालांकि बारिश के कारण धान की कटाई अभी करीब 10 दिन के बाद शुरू होने की संभावना है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष यह 2369 रुपये था। इस तरह प्रति क्विंटल 72 रुपये की वृद्धि हुई है।

केंद्रों पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त जूट के बोरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र और पावर डस्टर उपलब्ध कराने को निर्देश दिए हैं। किसानों के बैठने, पेयजल और छाया की व्यवस्था के साथ धान की तौल, भंडारण और उठान समय से सुनिश्चित करने के निर्देश भी निर्देश दिए हैं। खरीद ऑनलाइन होगी।

ई-पास मशीन से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही धान खरीदा जाएगा। किसानों को खरीद की पावती देने और निर्धारित समय में भुगतान उनके बैंक खातों में भेजने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *