हिमाचल में ऑस्ट्रिया के पैराग्लाइडर पायलट की क्रैश लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण खोया नियंत्रण; खेतों में गिरा

6.6kViews
1113 Shares

हिमाचल प्रदेश में एक और पैराग्लाइडर पायलट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला मंडी में उपमंडल जोगेंद्रनगर के गुम्मा क्षेत्र में पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। इसमें ऑस्ट्रिया के रहने वाले पायलट 50 वर्षीय निकोलस थामस घायल हो गए। पायलट निकोलस पैराग्लाइडर क्रैश होने के बाद गुम्मा और छानग नामक जगह के बीच में खेतों में गिरे।

पीठ में चोट आई
ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें पीठ में चोट आई है। घायल निकोलस को 108 एंबुलेंस के जरिये जोगेंद्रनगर अस्पताल लाया गया।

तेज हवाओं में खोया नियंत्रण

बताया जा रहा है कि निकोलस ने दोपहर के समय बीड़ बिलिंग से सोलो उड़ान भरी थी। गुम्मा की पहाड़ियों में पहुंचने पर तेज हवाओं के कारण उनका पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया।

खेतों में क्रैश लैंडिंग

पैराग्लाइडर अनियंत्रित होने के कारण छानग गांव के खेतों में निकोलस की क्रैश लैडिंग हुई है। ग्रामीणों ने पैराग्लाइडर गिरते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचित किया।

एक किमी स्ट्रेचर पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यहां से पहले निकोलस को स्ट्रेचर पर उठाकर एक किलोमीटर के करीब पैदल सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद जोगेंद्रनगर अस्पताल ले जाया जाया गया। निकोलस को पीठ में चोट लगने की बात कही जा रही है।

दो दिन पहले भी हुआ हादसा

दो दिन पहले भी जिला मंडी के घटासनी में एक विदेशी पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसने भी जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *