कोतवाली देहात के विनोबापुरी निवासी पीड़ित के खाते से साइबर जालसाजों ने 4.98 लाख रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने उन्हें एसबीआई का योनो एप इंस्टाल कराने का झांसा देकर ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित ने बैंक की हेल्पलाइन और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक से 90 दिन में रकम वापसी का आश्वासन दिया गया। मिनी स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि खाते से छह बार में अलग-अलग माध्यम से रुपये निकाले गए हैं।
आरोप है कि तीन जनवरी को साइबर क्राइम थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी कंचन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

