‘किस हद तक गिर सकती…’, Himanshi Khurana के धर्म परिवर्तन के आरोप पर Asim Riaz का फूटा गुस्सा!

1838 Shares

आसिम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने पारस छाबड़ा के एक हालिया पॉडकास्ट में दावा किया था कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें अपने धर्म के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बताईं और चाहते थे कि वह उनका धर्म अपनाएं।

हिमांशी खुराना के स्टेटमेंट के बाद इशारा आसिम रियाज पर गया और अब बिग बॉस 13 फेम एक्टर ने इन दावों पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही हिमांशी के साथ-साथ पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की भी क्लास लगाई है।

धर्म परिवर्तन के आरोप पर बोले आसिम

आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साफ-साफ कहा है कि उन्होंने कभी किसी को धर्म परिवर्तन कराने के लिए नहीं कहा। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा, “मैंने कभी किसी से उसका धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। असल में मैंने ही तुम्हें फिटनेस की ओर प्रेरित किया था। तुम मुझसे मिलने के बाद ही इस फॉर्म में आई हो। उससे पहले सब जानते थे कि तुम कैसी दिखती थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *