दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वहीं, आसमान में बिजली कड़कने के साथ काले बादल छा गए और दिन ही अंधेरा छा गया है।
दिन में ही छाया अंधेरा
आज सोमवार सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ था और कई इलाकों में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। अभी कुछ ही देर पहले करीब 11 बजे नोएडा में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे हाईवे पर वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी के तेवर थोड़े कम पड़ गए। एक बार फिर से बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है।
दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी
उधर, दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, क्योंकि बारिश के जलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है। वहीं, कई इलाकों में फिर से जलभराव की स्थिति बन गई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

