भरतपुर के युवक की आगरा में पीट-पीटकर हत्या, साले की ससुराल में आया था दावत खाने
साले की ससुराल में दावत खाने आए जीजा काे गुरुवार की रात पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। नशे में हुई नोकझोंक के बाद लोहे की राॅड से सिर पर ताबड़तोड प्रहार करके मृत जानकर छोड़ गए। एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती युवक की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपितों और उनके पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। भूरा और सुदेश के अलावा परिवार की महिलाओं से भी मारपीट की। इसी दौरान आरोपितों ने भूरा के सिर में लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। भूरा को मृत जान मौके से भाग गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वजन ने भूरा काे गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उपचार के दाैरान मौत हो गई।
इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि ले सुदेश के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रात में खाना खाने के बाद वह और सुदेश घर बाहर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी अभिषेक, शंकर, छोटू, सनी और विशाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

