माघ मेला में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मेला क्षेत्र में करीब 200 किलोमीटर के दायरे में चकर्ड प्लेट बिछाकर लोहे की सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा नौ पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा। लगभग आठ पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
माघ मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र में आवागमन को व्यवस्थित रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है।
रेतीले रास्तों पर वाहनों और पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए चकर्ड प्लेट बिछाकर अस्थायी सड़कें तैयार की जाती हैं।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड चार कुंभ मेला के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि माघ मेला में कार्य को कराने की लिए पीडब्ल्यूडी को 16 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसी बजट से सभी कार्यों को कराया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

