हमीरपुर में सड़क के लिए सड़क पर उतरे Gen-Alpha, तिरंगा थाम कलेक्ट्रेट घेरा; अभिजीत दीपके ने किया सैल्यूट

7.3kViews
1723 Shares

यूपी के हमीरपुर में आजादी के बाद से पक्की सड़क न मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा और करीब पांच किमी.पैदल तिरंगा यात्रा निकालते हुए चंदूपुर गांव समेत आसपास डेरों के ग्रामीण अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर उन्होंने बदहाल सड़क को दुरुस्त कराने की लेकर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल से मिलने की मांग की लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

इतनी ही नहीं जंतर-मंतर पर आंदोलन से केंद्र की सरकार को भी झुका चुके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का साथ इन बच्चों को मिला है। अभिजीत ने बच्चों का वीडियो शेयर करते हुए इन्हें सैल्यूट किया है और इनका हौसला अफजाई करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।वहीं हमीरपुर में डीएम से न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया था। कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे से दौड़े हुए हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों संग ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में भी घुसने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस बल ने गेट बंद कर दिया। इस हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। जिसके बाद लोगों ने डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब चार घंटे तक चला यह प्रदर्शन दोपहर तीन बजे खत्म हुआ।

अभिजीत दीपके का बच्चों को सैल्यूट

वहीं, स्कूल जाने के लिए बदहाल सड़क को ठीक कराने की मांग कर रहे बच्चों को अभिजीत दीपके ने सैल्यूट किया है। दीपके ने बच्चों का कलेक्टर पर धावा बोलने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे इन बच्चों को सैल्यूट। दीपके ने कहा कि वे सिर्फ अपने स्कूल तक जाने के लिए एक सड़क की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आजादी के 80 साल बाद भी बच्चों की इतनी सी मांग बहुत ज्यादा है? उन्होंने कहा कि यह काम तो दशकों पहले हो जाना चाहिए था। आगे दीपके ने लिखा कि आइए, इस 15 अगस्त संकल्प लें कि ग्रामीण भारत के बच्चों और उनके स्कूलों के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *