राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जारी हुए लगभग 33 लाख नोटिसों के निपटारे के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने बड़ी प्रशासनिक तैयारी की है।
इन मामलों की समीक्षा और सत्यापन प्रक्रिया को गति देने के लिए असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (AEROs) की सुपरवाइजरी वर्कफोर्स को लगभग तीन गुना तक बढ़ाया जा रहा है।
कुल संख्या 297 से बढ़कर 900 हुई
इस भारी-भरकम काम को समय पर पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, तहसीलदारों और सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों (प्रिंसिपल्स) सहित लगभग 600 अधिकारियों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में AEROs की कुल संख्या 297 से बढ़कर 900 हो जाएगी।
असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स दावों और आपत्तियों की जांच करते हैं। साथ ही जानकारी और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स चेक करते हैं। इसके बाद वेरिफिकेशन कर सकते हैं या ऑर्डर दे सकते हैं। वे नोटिस भी जारी करते हैं और उन्हें हैंडल करते हैं। साथ ही मामलों की सुनवाई करते हैं और फैसलों की प्रक्रिया भी करते हैं।
इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) आमतौर पर सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) लेवल के ऑफिसर होते हैं, जो किसी असेंबली सीट में इलेक्टोरल-रोल ऑपरेशन को लीड करते हैं, जबकि AERO डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन और सेक्शन, असिस्टेंट सेक्शन और अलग-अलग डिपार्टमेंट के दूसरे ऑफिसर होते हैं।
वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि डिलीट किए गए वोटर्स और दूसरों से मिले क्लेम और ऑब्जेक्शन से जुड़े काम के साथ-साथ ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में शामिल वोटर्स को जारी किए गए एसआईआर नोटिस की वजह से असेंबली सीट लेवल पर इलेक्शन ऑफिसर्स पर अचानक लोड बढ़ गया है, खासकर उन जगहों पर जहां वोटर्स की संख्या ज्यादा है।
बताया गया कि AERO को जोड़ने का नोटिफिकेशन जल्द ही CEO के ऑफिस से जारी होने की उम्मीद है। ऑफिसर ने कहा कि वे अपने-अपने ऑफिस से काम करेंगे, जिसकी डिटेल्स वोटर्स को भेजे जाने वाले नोटिस में दी जाएंगी।
सीआईओ की वेबसाइट के अनुसार, लगभग 33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस मिल रहे हैं। ऑफिसर ने कहा, “नोटिस संबंधित BLO द्वारा फिजिकली डिलीवर किए जा रहे हैं। AERO नोटिस जारी कर रहे हैं और जल्द ही सभी को मिल जाएंगे।”
वहीं, बुधवार को जारी SIR बुलेटिन के मुताबिक, 31 अगस्त से 22 सितंबर के बीच वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए 1,06,937 फॉर्म-6 एप्लीकेशन जमा किए गए, जिनमें से ज्यादातर ऐसे लोगों के थे, जिनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं था। वेस्ट जिले में सबसे ज्यादा 13,364 नए फॉर्म-6 एप्लीकेशन आए, उसके बाद नॉर्थ वेस्ट (11,130), ईस्ट (10,724) और साउथ ईस्ट (10,355) रहे। नई दिल्ली जिले में सबसे कम 1,995 एप्लीकेशन आए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

