20 साल से पत्नी को नशीली दवाएं देकर कर रहा था रेप, यूके में आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म

4.9kViews
1780 Shares

यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले एक व्यक्ति ने 20 से ज्यादा सालों तक अपनी पत्नी का रेप किया। वो इतने सालों तक अपनी पत्नी को नशीली दवा देता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़ित महिला की पहचान छिपाने के कानूनी अधिकार की रक्षा के लिए पति का नाम सामने नहीं लाया गया है। आरोपी ने 2004 से 2025 के बीच पत्नी का दुष्कर्म करने के साथ ही 60 अपराधों के लिए अपना जुर्म कबूल किया है।

20 सालों तक पत्नी का करता रहा रेप
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनचेस्टर मिनशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उस वक्त कोर्ट में पीड़ित महिला भी मौजूद थी। वह पब्लिक गैलरी से अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्यवाही देख रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर मैनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट इलाके में रहने वाले 60 साल के इस ब्रिटिश व्यक्ति ने कई बार रेप, पेनिट्रेशन के जरिए हमला और इरादे के साथ कोई पदार्थ देने जैसे दर्जनों आरोपों पर खुद को दोषी माना।

आरोपी के जुर्म कबूलने के बाद, ग्रेटर मैनचेस्टर के असिस्टेंट चीफ कॉन्स्टेबल रिक जैक्सन ने कहा कि पुलिस का ध्यान पीड़ित महिला को सपोर्ट करने पर है, क्योंकि यह जांच बहुत जटिल है।

ट्रायल खत्म होने के बाद सजा का एलान

ट्रायल खत्म होने के बाद आरोपी को उसके अपराधों के लिए सजा सुनाई जाएगी। आरोपी ने यह भी माना कि उसने यौन संतुष्टि के लिए अपनी पत्नी की निजी तस्वीरें और वीडियो उसकी मर्जी के बिना शेयर किए।

इस मामले में बारह और आरोपियों की पहचान की गई है। उनके नाम फिलिप वाइल्ड (58), शॉन पीयर्स (38), जॉर्डन वालेस (31), एलन कीलन (42), जोनाथन कर्क (43), रॉबर्ट स्टीवर्ट (70), मोहम्मद साबिर (28), ग्राहम ब्रॉघम (74), रिचर्ड टाउनसेंड (37), कार्ल लिंडसे (55), डैनियल रेनर (42) और डेविड ग्रेव्स (59) है।

इस मामले की सुनवाई आने वाले हफ्तों में जारी रहेगी। आयरिश टाइम्स के अनुसार, ग्रेटर मैनचेस्टर के असिस्टेंट चीफ कॉन्स्टेबल ने कहा, इस मामले में पीड़ित महिला को खास सपोर्ट दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *