बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डंपर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर नगला चतुरभुज के पास मंगलवार तड़के करीब 4:10 बजे अज्ञात वाहन में किलोमीटर संख्या 277 के पास पीछे से टक्कर लगने के बाद गिट्टी लदे डंपर में आग लग गई।
आग लगते ही चालक ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। यूपीडा द्वारा आग की सूचना पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोहम्मद जमीर पुत्र समीर अहमद डंपर चला रहे थे। डंपर झांसी से इटावा की ओर गिट्टी लेकर जा रहा था। नगला चतुरभुज के पास डंपर की अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही डंपर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। चालक जमीर ने स्थिति को भांपते हुए डंपर की खिड़की से छलांग लगा दी। इससे उनकी जान बच गई, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं।
हादसे की सूचना सुबह 4:34 बजे फायर विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही औरैया और बिधूना फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मी श्रीपाल और दुष्यंत कुमार के साथ चालक दुर्गा प्रसाद, मेहरबान सिंह और ब्रजेश कुमार ने राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर में लगी आग पर काबू पाया।
सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई।थाना प्रभारी सुरेश चंद्र,चौकी प्रभारी विपिन कुमार और कुदरकोट थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क साफ कराकर यातायात सुचारु कराया जा सका।
मामूली रूप से घायल चालक जमीर को यूपीडा की एंबुलेंस से भरथना सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।