रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर और राउरकेला में लगेगी सेटलमेंट अदालत, WhatsApp से करें शिकायत

8.2kViews
1512 Shares

 रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से टाटानगर और राउरकेला में सेटलमेंट एवं ईएसीजी अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत दोनों स्थानों पर सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

इस अदालत का मुख्य उद्देश्य अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति और सामान्य सेवानिवृत्ति को छोड़कर अन्य संबंधित मामलों व शिकायतों का निपटान करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को राहत मिल सके।

मंडल कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहली अदालत 23 अगस्त 2026 को टाटानगर के बागबेड़ा स्थित एमडीडीटीआई में लगाई जाएगी। इसके बाद 30 अगस्त 2026 को राउरकेला के ईएलएस स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अदालत का आयोजन किया जाएगा।

अदालत में अपने मामलों की सुनवाई के लिए पात्र आवेदकों को 17 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा। डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए रेलवे ने आवेदन के लिए ईमेल और व्हाट्सएप की सुविधा प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *