त्योहारों के दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-सुपौल के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
एक अक्टूबर से चलेगी त्योहार विशेष
नई दिल्ली-सुपौल त्योहार विशेष ट्रेन 04072/04071 एक अक्टूबर से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात 9:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।
वापसी में सुपौल से यह विशेष ट्रेन तीन अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। सुपौल से ट्रेन सुबह 7:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन ठहराव
रास्ते में ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा रेलवे स्टेशनों पर होगा।
एसी, शयनयान और साधारण कोच
त्योहार विशेष ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। इससे त्योहार के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

