हिमाचल में सड़क धंसने से मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, धमाका सुनते ही सहमकर बाहर भागे लोग

2.3kViews
1267 Shares

 हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सुंदरनगर-करसोग सड़क पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयदेवी गुरुद्वारे के समीप सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे स्थित एक मकान की छत पर जा गिरा। परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, जो धमाके की आवाज सुनते ही सहमकर बाहर भागे। गनीमत यह रही कि मकान के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, जबकि ट्रक चालक घायल है।

वाहन को पास देते वक्त हुआ हादसा

सीमेंट से लदा ट्रक करसोग की ओर जा रहा था। जयदेवी के पास सामने से आ रहे अन्य वाहन को पास देते समय अचानक सड़क का किनारा धंस गया। जमीन धंसते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे बने रिहाइशी मकान की छत पर जा गिरा।

धमाका सुनकर सहमे लोग

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और बचाव कार्य में जुट गए। घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में मकान की छत व ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस जांच में जुटी

बीएसएल कालोनी थाना पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *