विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश सरकार पार्टी के धार्मिक एजेंडे को भी धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में धार्मिक महत्व की आठ सड़कों को चौड़ा करते हुए फोर लेन बनाने का काम जल्द शुरू कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल इन सड़कों के निर्माण पर 1346 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सीतापुर जिले में ही लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर स्थित सिधौली से कल्ली चौराहा होते हुए नैमिषारण्य तक लगभग 29 किमी मार्ग को 287 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन बनाया जाएगा। इस योजना की फाइल कैबिनेट की स्वीकृति के लिए प्रस्तावित की गई है।
मोरना-शुक्रताल मार्ग का चौड़ीकरण
मुजफ्फरनगर जिले में 4.7 किमी लंबे मोरना-शुक्रताल मार्ग को चौड़ा किए जाने के लिए 22.74 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इस सड़क की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई है।
मीरजापुर जिले में शास्त्री ब्रिज से दूधनाथ तिराहा होते हुए बस्तर तिराहा तक मार्ग को चार लेन बनाने की योजना तैयार की गई है। 2.4 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 70.30 करोड़ रुपये खर्च होगा। इस सड़क की फाइल स्वीकृति के वित्त विभाग को भेजी गई है।
इन जिलों में भी होगा काम
वहीं, फर्रूखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद-सकिंसा मार्ग के 1.6 किमी को 14.22 करोड़ रुपये की लागत से तथा कुशीनगर जिले में फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग के 1.4 किमी को चार लेन बनाने के लिए 19.47 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दे दी गई है।
धर्मार्थ कार्य योजना में सबसे बड़ा काम बरेली जिले में अहिच्क्षेत्र जैन मंदिर से आंवला होते हुए भमौरा तक की सड़क को चार लेन बनाने का काम पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में शामिल है। 41 किमी लंबे इस मार्ग के लिए 699 करोड़ करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। यह मार्ग भमौरा से गंगा एक्सप्रेसवे के बिनावर इंटरचेंज को जोड़ता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

