‘हर कोई हमसे डर रहा था’, मुक्केबाजों ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताई भारत की ताकत की कहानी, ग्लास्गो में दिखाया जलवा

5.8kViews
1142 Shares

 भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भारतीय मुक्केबाजों ने बताया कि खेलों में हर कोई उनसे डरा हुआ था और सामना करने से बचने की दुआ कर रहा था।

भारतीय मुक्केबाजों ने इन खेलों में कुल 10 मेडल अपने नाम किए जिसमें से सात गोल्ड मेडल थे। पीएम मोदी से उनके आवास पर हुई मुलाकात के दौरान भारतीय मुक्केबाजों ने अपने अनुभव साझा किए।

‘हर कोई डरा था’

पीएम मोदी ने अपने आवास पर खिलाड़ियों से बात की और उनके अनुभव जाने। इस दौरान महिला मुक्केबाज साक्षी ने बताया कि खेलों में भारतीय मुक्केबाजों का खौफ था और विरोधी सामना करने से डर रहे थे। साक्षी से जब टीम के प्रदर्शन के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हर कोई हमसे डरा हुआ था और सोच रहा था कि हमारी फाइट इंडिया के साथ है और हम पहले ही मैच में हार जाएंगे और मेडल भी नहीं जीत पाएंगे।”

लवलीना ने भी अनुभव किए साझा

इन खेलों में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वह सिल्वर मेडल ही जीत पाईं। पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि क्या विश्व भर के मुक्केबाज अब भारत से डरने लगे हैं? इस पर लवलीना ने कहा, “निश्चित तौर पर सर। हर कोई डर हुआ था। एक के बाद एक गोल्ड मेडल आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कोई बम फट रहा है। जो सपोर्ट हमें मिला है और जो लगातार हम टूर्नामेंट खेल रहे हैं उसने काफी अंतर पैदा किया है। हम में से कई युवा खेलो इंडिया से निकलकर आए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *