Radio पर बार-बार सुना जाता था ‘सिया राम’ का गीत, 51 साल से है एवरग्रीन; Ramayan-आदिपुरुष में भी हुआ यूज

1767 Shares

सिनेमा ने रोमांटिक, सैड और पार्टी सॉन्ग्स के साथ-साथ भक्ति गीत भी दिए। कुछ गीत तो इतने पॉपुलर हो गए कि दशकों बाद भी लोग उस धुन, लय और आवाज में खो जा जाते हैं। 51 साल पहले भी एक ऐसा ही गीत बना जो आज भी हर किसी को भक्ति में लीन कर देता है।

इस गीत को आपने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में भी सुना होगा। 1975 में फिल्म से ज्यादा यह गीत वायरल हो गया। आज हर मंदिर और हर घर में यह गीत जरूर बजता है।

रामायण से जुड़ा भक्ति गीत

यूं तो यह गीत फिल्म के लिए बना था, लेकिन यह तुलसीदास की रामायण से जुड़ी थी। यह रामायण की चौपाई थी जिस पर गीत बना और इतना सफल हुआ कि 51 साल बाद भी इसका असर खत्म नहीं हुआ है।

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है ‘मंगल भवन अमंगल भारी’ (Mangal Bhawan Amangal Haari) गीत, जो वास्तव में एक चौपाई था। यह गीत 1975 में आई फिल्म ‘गीत गाता चल’ (Geet Gaata Chal) में यूज हुआ था।

पॉपुलर हुआ था गीत

सचिन पिलगांवकर और सारिका स्टारर फिल्म ‘गीत गाता चल’ के ‘मंगल भवन अमंगल भारी’ को रविंद्र जैन ने क्रिएट किया था। गाने की धुन भी उन्होंने ही तैयार की थी। मगर इसे आवाज जसपाल सिंह (Jaspal Singh) ने दिया था। वह सचिन की आवाज बने थे। जब यह गीत रिलीज हुआ, तब फिल्म से ज्यादा इसके चर्चे थे। रेडियो पर बार-बार इस गीत को बजाया जाता। यह गीत हर घर में गुनगुनाया जाने लगा।

रामायण-आदिपुरुष में भी यूज हुआ गीत

जसपाल सिंह की आवाज में मशहूर हुआ गीत इतना पॉपुलर हुआ कि इसे बाद में फिल्मों और टीवी शो में भी इस्तेमाल हुआ। साल 1987 में रामानंद सागर की रामायण (Ramayana Chaupai) में मंगल भवन अमंगल भारी’ गीत शामिल था।

इस शो में रविंद्र जैन ने न केवल बोल लिखे, धुनें बनाईं, बल्कि खुद गाया भी। इसके बाद ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाये’ (1977) फिल्म में भी यह गीत इस्तेमाल हुआ जिसे सिंगर हेमलता ने गाया था। हालांकि, म्यूजिक डायरेक्टर रविंद्र जैन ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *