बासुकीनाथ आने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे द्वारा श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ से पटना के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यह मेला स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को बासुकीनाथ से पटना के बीच चलेगी।
ट्रेन संख्या 03563 बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 10.08.2026, 17.08.2026 एवं 24.08.2026 को बासुकीनाथ से 16:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:00 बजे पटना पहुंचेगी।
इसके बाद 03564 पटना-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 11.08.2026, 18.08.2026 एवं 25.08.2026 को पटना से 01:20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 09:00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी।
वहीं, 03565 बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 11.08.2026, 18.08.2026 एवं 25.08.2026 को बासुकीनाथ से 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:00 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी।
पटना-जसीडीह के बीच भी चलेगी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन:
03566 पटना-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 11.08.2026, 18.08.2026 एवं 25.08.2026 को पटना से 20:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02:50 बजे जसीडीह पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में सिमुलतला स्टेशन पर ठहरेगी।
जसीडीह से बासुकीनाथ के बीच प्रत्येक सोमवार को मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन:
03562 जसीडीह-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 10.08.2026, 17.08.2026 एवं 24.08.2026 को जसीडीह से 14:55 बजे प्रस्थान करेगी और 16:05 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में देवघर, मोहनपुर एवं घोरमारा स्टेशनों पर ठहरेगी।
मधुपुर-नरकटियागंज श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन का परिचालन:
03567 मधुपुर-नरकटियागंज श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 11.08.2026, 18.08.2026 एवं 25.08.2026 को मधुपुर से 01:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
वहीं, 03568 नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) 11.08.2026, 18.08.2026 एवं 25.08.2026 को नरकटियागंज से 13:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

