झांसी में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित बुजुर्ग ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

3.8kViews
1178 Shares

 पहले मंदिर में पूजा के लिए बगीचे में फूल तोड़ने भेजा, उसके बाद एक बुजुर्ग ने मासूम बच्ची (9) के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह खुद को बचाकर घर पहुंची और स्वजन को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन आरोपित ने थाना परिसर में अपने गमछे से फंदा लगा लिया।

आरोपित को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग की हालत का जायजा लिया और डॉक्टर से बातचीत की।

गुरसराय थाना क्षेत्र के सिंगार गांव में रविवार सुबह कनेर के फूल तोड़ने गई बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति पर कथित रूप से अश्लील हरकत और कपड़े उतारकर यौन शोषण की कोशिश करने का आरोप लगा है। बच्ची किसी तरह आरोपित के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और स्वजन को पूरी घटना बताई।

पिता की तहरीर पर केस दर्ज

पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित राजेन्द्र प्रसाद पर केस दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार घटना रविवार की सुबह लगभग 8.30 बजे की है। बच्ची घर से मंदिर जा रही थी। रास्ते में राजेन्द्र प्रसाद के बाड़े के सामने कनेर के फूल देखकर वह उन्हें तोड़ने लगी। आरोप है कि राजेन्द्र ने उसे फूल तोड़ने के लिए बाड़े के अन्दर जाने को कहा। बच्ची के अन्दर जाने के बाद आरोपित भी उसके पीछे चला गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसे जमीन पर लिटा दिया।

पिता ने बताया कि बच्ची आरोपित के चंगुल से निकलकर किसी तरह घर पहुंची और रोते हुए अपनी मां व दादी को घटना की जानकारी दी। जब वह खेत से घर पहुंंचे तो पत्नी और बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

8 घंटे बाद दर्ज हुआ मुकदमा

घटना रविवार सुबह करीब 8.30 बजे की बताई गई है, जबकि गुरसराय थाने में शाम 4.36 बजे एफआईआर दर्ज की गई है।

एसएसपी बोले- शिकायत को गम्भीरता से लिया

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि बच्ची की शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बच्ची के बयान समेत अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बना रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का उपचार जारी है। हालात गंभीर है और उसे पीपीआर के माध्यम से उपचार दिया जा रहा है। इस घटना की जांच के आदेश देते हुए एसपी (देहात) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *