UP NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 स्टेट मेरिट लिस्ट जारी, डाउनलोड करें PDF; इस डेट तक लेना होगा MBBS-BDS में प्रवेश

4.8kViews
1274 Shares

 यूपी नीट राउंड 2 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से UPNEET Round 2 seat allotment result चेक कर सकते हैं। नतीजे जारी जारी होने के साथ ही कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से एडमिशन के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है जिसकी पूरी जानकारी इस पेज से चेक कर सकते हैं।

33043 छात्रों को मिली जगह
यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2nd राउंड के लिए जारी की गई मेरिट लिस्ट में 33043 स्टूडेंट्स को जगह दी गई है। MBBS-BDS मेरिट लिस्ट में सीरियल नंबर, रोल नंबर, छात्र का नाम, पिता का नाम, यूपी कैटेगरी, यूपी सब कैटेगरी, नीट मार्क्स और नीट रैंक दी गई है।

कैसे चेक करें रिजल्ट

यूपी नीट यूजी 2nd राउंड रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन में जाकर संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें। अब स्टेट मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसमें आप अपना नाम सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।

इन डेट्स में लेना होगा प्रवेश

यूपी नीट यूजी एडमिशन के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

काउंसिलिंग कार्यक्रम डेट्स
2nd मेरिट लिस्ट जारी होने की डेट 21 सितंबर 2026
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तिथि 21 सितंबर 2 बजे से 24 सितंबर 11 बजे तक
सीट आवंटन परिणाम जारी होने की डेट 25 सितंबर 2026
आवंटन पत्र डाउनलोड करने व प्रवेश लेने की तिथि 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • द्वितीय चक्र की काउंसिलिंग में सीटों का आवंटन द्वितीय चक्र की मेरिट सूची के आधार पर होगा।
  • द्वितीय चक्र की काउंसिलिंग हेतु शेष नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी।
  • यू0पी0 नीट यू0जी0-2026 काउंसिलिंग संबंधी समस्त अद्यतन सूचनाओं के लिए विभागीय वेबसाइट https://upneet.gov.in www.dgme.up.gov.in पर निरन्तर अवलोकन करते रहें।

किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699, 8189011700 प्रातः 11 बजे से सायं 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *