उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली और तेज तूफान की चेतावनी

1117 Shares

 उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम बेहद खराब रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इस दौरान तेज़ से अत्यंत तेज बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक जलभराव, छोटे नालों और बरसाती गधेरों का जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन तथा सड़कें बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

शासन ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने, आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रखने और लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *