Toxic में इंटीमेट सीन देना Rukmini Vasanth को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हुई फजीहत

6.4kViews
1209 Shares

 मौजूदा समय में सिनेमा जगत में अगर किसी फिल्म की चर्चा हो रही है तो वह निर्देशक गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनने वाली लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक है। यश स्टारर टॉक्सिक में साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत ने अहम किरदार अदा किया है।

लेकिन फिल्म में अपनी एक्टिंग की बजाय इंटीमेट सीन की वजह से रुक्मिणी वसंत का नाम फिलहाल सुर्खियां बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए मामले को विस्तार से समझते हैं-

रुक्मिणी वसंत की हुई आलोचना

फिल्म टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत ने मेलिसा का किरदार निभाया है, जो मूवी में यश की पत्नी बनती हैं। उनके किरदार की एंट्री टॉक्सिक में सेकेंड हाफ में होती है। माना जा रहा था कि रुक्मिणी इस मूवी की कहानी में अहम मोड़ पर अपनी छाप छोड़ेगी, लेकिन इंटीमेट सीन की वजह से वह नेटिजंस के निशाने पर आ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *