एक्सप्रेस रोड पर खाद्य सुरक्षा टीम का घेराव, व्यापारियों का जोरदार हंगामा

1530 Shares

घंटाघर के निकट स्थित एक्सप्रेस रोड पर शनिवार दोपहर में व्यापारियों ने खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम का खोवा और अन्य खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग करने के विरोध में घेराव कर हंगामा किया। सैंपलिंग के विरोध में व्यापारियों ने अपनी सभी दुकानें बंद कर दी और टीम पर दबाव डाला कि वह केवल उन्हीं व्यापारियों की दुकान में नमूना पत्र करने की कार्रवाई करें जिनके खिलाफ कोई शिकायत मिली हो।

एक्सप्रेस रोड और नयागंज के बाजार में पिछले तीन दिन से खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन की टीम सैंपलिंग की कार्रवाई कर रही है। शनिवार को हंगामा तब हुआ जब टीम ने एक्सप्रेस रोड स्थित खोवा थोक बाजार में नमूना लेने के कार्रवाई शुरू की। व्यापारियों का आरोप है की टीम ने सभी दुकानों पर नमूना लेने का ऐलान किया जिसके बाद लोगों ने विरोध में अपने दुकानें बंद कर दी। मौके पर व्यापारी संगठनों के नेताओं के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में बातचीत हो रही है । बाजार में अभी हंगामे का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *