सतिंदर पाल सिंह सिद्धू ने कहा कि वह पहले भी कई बार प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से इस मुद्दे पर मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू होने से किसानों को विकास का भागीदार बनने का अवसर मिलेगा और उनकी जमीनों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।