विधानसभा सत्र के बीच BJP विधायक से विजिलेंस पूछताछ, सुधीर शर्मा ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस; पुलिस अफसर नपेंगे

16.4kViews
1103 Shares

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच विजिलेंस की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर धर्मशाला से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सुधीर शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुखिया व दो अन्य अधिकारियों पर आरोप
जानकारी के अनुसार, यह विशेषाधिकार हनन का नोटिस पुलिस के मुखिया समेत दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ दिया गया है। सुधीर शर्मा का आरोप है कि विधानसभा की कार्यवाही चलने के दौरान विजिलेंस ने उन्हें जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने इसे मानसिक प्रताड़ना और परेशान करने का प्रयास करार दिया है।

कार्यवाही के बीच बुलाना उचित नहीं

सुधीर शर्मा के मुताबिक, जिस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है, वह धर्मशाला में दर्ज है, लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए शिमला स्थित कार्यालय बुलाया गया। उनका कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायक को इस तरह जांच के लिए बुलाना उचित नहीं है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपने विशेषाधिकार हनन के मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *