‘अंग-प्रदर्शन वाले कपड़े पहनना…’, हीरोइन को ‘ऑब्जेक्ट’ दिखाने पर भड़कीं करीना, जया बच्चन का भी फूटा गुस्सा
पेद्दी (Peddi) आई और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बोल्ड सीन्स पर विवाद छिड़ गया। पहले सोशल मीडिया पर महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने का मुद्दा गरमाया, अब सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक… फिल्मी सितारे हीरोइनों को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाने के लिए पेद्दी के मेकर्स पर नाराज हुए। अब जया बच्चन (Jaya Bachchan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हीरोइनों को ऑब्जेक्टिफाई करने पर अपना रिएक्शन दिया और बताया कि एक बार उनके साथ भी ऐसा हुआ था।
जया बच्चन ने मुद्दे पर रखी राय
जया बच्चन ने अपने दिन याद किए, जब उन्हें फिल्म में ज्यादा बोल्ड दिखाने की कोशिश की जा रही थी। एक्ट्रेस ने डेक्कन क्रॉनिकल के साथ बातचीत में कहा-
किसी ने भी मेरे साथ हद पार करने की हिम्मत नहीं की। मेरे साथ सिर्फ एक बार ऐसा बुरा अनुभव हुआ था जब एक डायरेक्टर ने मुझे एक ‘ऑब्जेक्ट’ की तरह देखा था। मैंने उसके बाद कभी उनके साथ काम नहीं किया।
करीना कपूर भी हुईं नाराज
करीना कपूर ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह पेश करने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ढके हुए कपड़े में भी सेंसुअल सीन्स फिल्माए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘सूरज हुआ मद्धम’ में काजोल को देखिए या फिल्म ‘चांदनी’ के गाने ‘तेरे मेरे होंठों पे’ में श्रीदेवी जी को- उन्होंने बिना अंग-प्रदर्शन किए ही स्क्रीन पर जादू बिखेर दिया।”

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

