वाइड-स्क्रीन वाला नया 5G फोन लॉन्च: 7,000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स
Huawei ने अपना एक और नया वाइड-स्क्रीन वाला 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Huawei Pura X View के नाम से चीन में पेश किया है। कंपनी ने अपने इस फोन को लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। डिवाइस में HarmonyOS 7.0 देखने को मिल रहा है और इसमें Kirin 9030S चिपसेट है।
Huawei Pura X View की कीमत
कीमत की बात करें तो Huawei Pura X View के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी लगभग 84,000 रुपये है। जबकि डिवाइस के 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 6,999 लगभग 98,000 रुपये है। वहीं इस फोन के 12GB + 1TB वैरिएंट की कीमत CNY 8,499 यानी लगभग 1,19,000 रुपये है।
चीन में Huawei Pura X View की सेल कल यानी 9 सितंबर से शुरू हो रही है। यह नया हैंडसेट Leaping Shadow Red, Linen Grey, Phantom Night Black और Zero Degree White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Huawei Pura X View के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.39-इंच की फुल-HD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 406ppi, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग 300Hz तक जा सकता है। इस फोन का डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो सबसे खास है जहां आपको 16:9.5 में फोन का डिजाइन मिलता है। डिस्प्ले पर Kunlun Glass प्रोटेक्शन मिल रही है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें Kirin 9030S प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
Huawei Pura X View के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Huawei Pura X View में पीछे की तरफ एक दो नहीं बल्कि चार कैमरा मिल रहे हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 200-मेगापिक्सल का है और इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल मैक्रो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-फोकसिंग पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है और 2nd GEN रेड मेपल प्राइमरी कलर कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, NFC, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और GPS, AGPS, GLONASS, BeiDou, GALILEO, QZSS और NavIC जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन में 7,000mAh बैटरी, 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

