जनपद के रानीगंज स्थित अजगरा बाजार में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह कूलर में उतरे करंट की जद में आ गई थी। हालांकि उसे अस्पताल परिवार के लोग ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पूना से परिवार संग दो माह पहले आई थी मासूम
बताया जाता है कि रकीब अपने परिवार के साथ पूना में रहते हैं। करीब एक माह पूर्व घर आए थे। मो. रकीब की 6 वर्षीय बेटी अरीबा रविवार सुबह घर में रखे कूलर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसने कूलर को छू लिया और इसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई।
परिवार व क्षेत्र में शोक की लहर
स्वजन तत्काल उसे इलाज के लिए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर घर आ गए। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा। मासूम की मौत से परिवार व क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।


