हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) में नजर आएंगे। लंबे समय से इस कॉमेडी मूवी को लेकर अक्की का नाम चर्चा में बना हुआ है।
अब वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है, जिसमें बताया गया है कि अक्षय की इस मल्टी स्टारर फिल्म का ट्रेलर कब सामने आएगा।
कब रिलीज होगा वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर
बीते महीने 15 मई को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद इस कॉमेडी मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई थी। अब मेकर्स इसके ट्रेलर को रिलीज करने की सारी तैयारी कर चुके हैं। जिसके आधार पर आने वाले 11 जून 2026 को वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा।
वेलकम टू द जंगल की कास्ट
निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल की कास्ट काफी बड़ी है, जिसमें 34 से ज्यादा फिल्म कलाकार मौजूद हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं-
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। अपनी कास्ट की वजह से भी ये मूवी चर्चा में बनी हुई है।


