Singrauli News: कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो वाहन जप्त

7.9kViews
1767 Shares

सिंगरौली। गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा रविवार दिनांक 25 मई 2026 को प्रातःकालीन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान एक महिंद्रा कंपनी के बिना नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का वैध अभिवहन पास के बिना अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। अधिकारियों ने उक्त वाहन को तत्काल जप्त कर पुलिस चौकी बंधौरा में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में डंपर क्रमांक MP66H1438 को अभिवहन पास में अंकित निर्धारित मात्रा से अधिक रेत परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। उक्त वाहन को पुलिस चौकी सासन में सुरक्षित रखा गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *