हिंदी सिनेमा में लता मंगेशकर ने कई यादगार गाने दिए हैं। 50 और 60 के दशक से शुरू हुआ सिलसिला करीब 2000 के दशक तक निरंतर चलता रहा।
90 के दशक में जब अलका याग्निक (Alka Yagnik) और अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) समेत कई और सिंगर्स आईं, इस बीच में भी लता दीदी का जादू बरकरार रहा। अब आजकल लता मंगेशकर का एक गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली से बना गाना?
दीदी तेरा देवर दीवाना आज भी उन हिट गानों में माना जाता है जो खूब गोदभराई की रस्म में बजता है। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। लता दीदी के साथ गाने में एस.पी बालासुब्रमण्यम (S. P. Balasubramaniam) ने भी अपने सुर लगाए थे।
वहीं इस गाने के लिए लता दीदी (Lata Mangeshkar) को खास स्पेशल अवॉर्ड भी दिया गया था। इस गाने की खास बात यह भी थी इसके लिए करीब 16 दिनों तक रिहर्सल चली और फिर करीब 9 दिनों में ये गाना शूट किया गया था।
वहीं इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) नाइटी पहने हुए नजर आए थे, जो खुद सूरज बड़जात्या का आइडिया था। हालांकि बाद में सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के पिता राजकुमार बड़जात्या ने इस पर आपत्ति जताई, तो सेट पर मौजूद सभी डांसर्स और महिलाओं से इसके लिए वोटिंग कराई गई।
सबने इस पर हामी भर दी और फिर आइडिया को पास किया और इस सीन के लिए सलमान खान का मेकअप खुद माधुरी दीक्षित ने किया था।ये गाना आज भी सुपरहिट गानों में गिना जाता है। गाने में माधुरी (Madhuri Dixit) का पर्पल लहंगा इतना फेमस हुआ कि आज भी इसकी चर्चा होती है, और लोग माधुरी के लुक को रीक्रिएट करते हैं। शायद यही वजह है कि 32 साल बाद भी चार्टबस्टर में हिट है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

